Site icon Thenews15.in

पूसा में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सन्नी हजारी की जीत सुनिश्चित करने का निर्णय 

समस्तीपुर पूसा। प्रखंड के पूसा रोड में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से की।

इसमें जिला से बतौर पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार एवं विजय शंकर शर्मा उपस्थित थे। बैठक में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सन्नी हजारी की जीत सुनिश्चित करने को घर-घर चलो अभियान चलाने, जनसंपर्क अभियान चलाने, घोषणा -पत्र वितरण करने, रूट चार्ट के अनुसार उम्मीदवार को क्षेत्र भ्रमण कराने समेत अन्य कई निर्णय लिया गया।

मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की गई। मौके पर राजद, भाकपा-माले, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version