बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक

घोड़ासहन:-बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मशाल अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार की अध्यक्षता में सभी खेल समन्वयक की बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संकुल समन्वयक को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों तक प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित सामग्री पहुंचाने का आग्रह किया और स्थानीय थानाध्यक्ष से निरीक्षण करने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रखंड खेल नोडल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को कार्यक्रम को सुचारू और पारदर्शी करने हेतु अधिकृत किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और सभी नोडल शिक्षक उपस्थित हुए। जिसमें राम विनय शर्मा, गीतांजलि कुमारी, जयंत आर्य, अनम शेख, कंचन कुमारी, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित हुए। विदित हो की एक माह तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता को पहले विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। फिर पंचायत स्तर पर होगा फिर इसके बाद प्रखंड और जिला स्तर पर किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक विद्यालय से 77 खेल प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

  • Related Posts

    अगर अपने मकान में रखे हैं किराएदार तो हो जाइए सावधान

    पश्चिम चंपारण/बेतिया। अगर आप अपने मकान में किराएदार…

    Continue reading
    अगर अपने मकान में रखे हैं किराएदार तो हो जाइए सावधान

    पश्चिम चंपारण/बेतिया। अगर आप अपने मकान में किराएदार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार ने एसपी को भेजा 21 लाख रुपए का मानहानि का नोटिस 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    पत्रकार ने एसपी को भेजा 21 लाख रुपए का मानहानि का नोटिस 

     भारत ने की इजरायली राजनयिकों की हत्या की निंदा, इजरायल ने जताया भारत का आभार 

    • By TN15
    • May 22, 2025
     भारत ने की इजरायली राजनयिकों की हत्या की निंदा, इजरायल ने जताया भारत का आभार 

    जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद 

    कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : जायसवाल 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : जायसवाल 

    वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई पूरी कर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई पूरी कर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

    सलमान खान की सुरक्षा में फिर लगी सेंध!

    • By TN15
    • May 22, 2025
    सलमान खान की सुरक्षा में फिर लगी सेंध!