Site icon Thenews15.in

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में मेरठ के कोर्ट ने आरोपी मुस्कान और साहिल को दोषी करार दे दिया है. वहीं, सजा की तारीख का ऐलान कुछ समय में होने की बात कही गई है। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। फैसला सुनाने से पहले जज ने मुस्कान से पूछा- ‘आज फैसले का दिन आ गया है. मुस्कान क्या लग रहा है? हमने जो करना है कर दिया. आज सजा नहीं सुनानी है, क्या लगता है?’ वहीं, जज ने कहा कि अपराध समाज में डर का माहौल बनाता है. उन्होंने मुस्कान से कहा कि सजा क्या देनी है यह आप बताएंगी।

126 तारीखें, 22 गवाह और लंबी सुनवाई

 

सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में 126 बार सुनवाई हुई. 22 लोग इस हत्याकांड के गवाह बने और करीब 19 महीने की लंबे ट्रायल के बाद दोनों को दोषी करार दिया गया है।

 

कब होगा सजा का ऐलान?

 

सौरभ राजपूत के परिवार को इंतजार है कि मुस्कान और साहिल को उनके किये की जा जल्द से जल्द मिले. इस बीच कोर्ट ने अभी सजा की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, सौरभ के परिजनों की मांग है कि दोनों दोषियों को फांसी से कम कोई सजा न मिले. अगर फांसी नहीं हुई तो वो सुप्रीम कोर्ट तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

मृतक सौरभ राजपूत के भाई राहुल ने कहा था कि वह शुरू से यही उम्मीद लगाए हैं कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। परिवार ने शुरू से एक ही मांग रखी है कि जो मुस्कान और साहिल ने उनके भाई सौरभ के साथ किया, वही उनके साथ भी हो।

बता दें कि 3-4 मार्च 2025 को सौरभ भारद्वाज की हत्या कर दी गई थी। सौरभ मर्चेंट नेवी में काम करते थे और फिर विदेश में काम करने चले गए थे। इधर भारत में उनकी पत्नी मुस्कान को साहिल नाम के लड़के से प्यार हो गया और दोनों ने सौरभ को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली. सौरभ जब भारत आए तो कुछ दिन अपने परिवार के साथ रहे. बाद में साहिल और मुस्कान ने नींद की दवा खिलाकर सौरभ की हत्या कर दी और कुछ दिन बाद सौरभ का शव नीले ड्रम में मिला।

सौरभ राजपूत हत्याकांड की टाइमलाइन:

 

सौरभ राजपूत के मर्डर को फरवरी से मार्च 2025 के बीच अंजाम दिया गया। सौरभ और मुस्कान की लव मैरिज हुई थी. दोनों की एक बेटी थी।

साल 2025
24 फरवरी: सौरभ राजपूत लंदन से मेरठ वापस अपने घर आए
25 फरवरी: घर में ही पत्नी मुस्कान का बर्थडे सेलीब्रेशन हुआ
28 फरवरी: बेटी पीहू का बर्थडे मनाया गया
3 मार्च: मुस्कान ने सौरभ को नींद की दवा दी. साहिल को बुलाकर सौरभ की हत्या को अंजाम दिया गया।
4 मार्च: मुस्कान ने अपनी बेटी को अपने मायके छोड़ दिया और प्रेमी साहिल के संग शिमला निकल गई।
17 मार्च: शिमला से वापस आकर मुस्कान अपने मायके गई और परिवार वालों को सौरभ के बारे में बताया।
18 मार्च: पुलिस सौरभ के घर पहुंची. वहां से नीला ड्रम बरामद किया जिसमें सौरभ का शव था.
18 मार्च: साहिल और मुस्कान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version