पीएम मोदी के सीएम योगी के नेतृत्व में 2014 का रिकार्ड तोड़ने वाले बयान के मायने ?

चरण सिंह 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अमरोहा में रैली को संबोधित करते हुए तारीफ की, जिस तरह से उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव योगी आदित्यनाथ की अगुआई में लड़ने की बात कही। प्रधानमंत्री का योगी आदित्यनाथ पर मेहरबाद होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री की योगी आदित्यनाथ की इस तरह से तारीफ करने को लोग नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री मानकर चल रहे हैं। कुछ लोग राजपूतों की नाराजगी को कम करने का यह प्रधानमंत्री का प्रयास मान रहे हैं। कुछ लोग लोकसभा चुनाव जीतना का हथकंडा तो कुछ लोग योगी आदित्यनाथ के लिए लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक खतरा मान रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की योगी आदित्यनाथ की तारीफ का एक बड़ा कारण यह भी है कि अमरोहा में मोदी मोदी से ज्यादा योगी – योगी के नारे लगे। तो क्या प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद करने लगे हैं ? या फिर उन्हें योगी योगी के नारे पसंद नहीं आये। क्या मोदी के बाद देश के प्रधानमंत्री आदित्यनाथ योगी बनेंगे ?
वैसे चर्चा यह है कि प्रधानमंत्री अपने बाद गृह मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं ? उत्तर प्रदेश में अमित शाह द्वारा योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लॉबी तैयार करने की बात भी समय समय पर सामने आत रही है। चाहे केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाना हो, गुजरात कैडर के आईएएस अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश में एमएलसी बनवाना हो या फिर मंचों से योगी आदित्यनाथ की उपेक्षा करना। हर मामले में योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। चर्चा तो यह भी है कि पीएम मोदी के बाद नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है।
दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ राजपूतों की पंचायत का असर भाजपा नेतृत्व पर पड़ रहा है। ननौता, खेड़ा सरधना, नोएडा के सदरपुर गांव, हापुड़ और बुलंदशहर में राजपूत महापंचायतें हुईं। हालांकि ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में जिला प्रशासन ने पंचायत नहीं होने दी। पंचायत के आयोजक मोहित रावल का कहना है कि पंचायत से पहली वाली रात में ही पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया था। हालांकि राजपूत नेताओं का आक्रोश कम  होने का नाम नहीं  ले रहा है। पहले चरण में हुए नगीना, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर में हुए मतदान में विपक्ष और सत्तापक्ष अपने अपने दावे कर रहे हैं। अब दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के अमरोहा, मेरठ, बागपत, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद सीट पर 26 अप्रैल को मतदान है। इन सीटों पर 5 पर बीजेपी और तीन में और बाकी होने का दावा किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि दूसरे चरण के चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं ?

  • Related Posts

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन विंध्य पर्वतमाला की तलहटी में‌‌…

    Continue reading
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    नीरज कुमार   बिहार की राजनीति में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा