MCD Election 2022 LIVE : MCD चुनाव में दोपहर 12 बजे तक महज 18% मतदान

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में ‘आप’, भाजपा तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं

Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए आज सुबस से मतदान जारी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। एमसीडी चुनाव (MCD Chunav) में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं। चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगा और मतगणना 7 दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।

परिसीमन की कवायद और उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों को मिलाकर एकीकृत एमसीडी बनाने के बाद यह पहला चुनाव है। एकीकृत एमसीडी 22 मई से अस्तित्व में आई है। एमसीडी को 1958 में स्थापित किया गया था। 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान इसे तीन हिस्सों- उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में बांट दिया गया था। हालांकि, इस साल फिर से तीनों को एकीकृत कर दिया गया।

दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के बाद नगर निगम का यह पहला चुनाव है और अधिकारियों की ओर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 493 स्थानों पर 3360 बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमसीडी चुनाव सुगम तरीके से कराने के लिए करीब 40,000 पुलिसकर्मी, 20,000 होमगार्ड और अर्द्धसैनिक तथा राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनी को तैनात किये गए हैं।  चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 68 मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है, जबकि 68 को ‘पिंक’ मतदान केंद्र बनाया गया है।

दरअसल साल 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने कुल 270 वार्ड में से 181 में जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका था। ‘आप’ ने 48 और कांग्रेस ने 27 वार्ड में जीत दर्ज की थी। 2017 में 53 फीसदी मतदान हुआ था।

  • Related Posts

    फिर बढ़ा आरएसएस और बीजेपी नेतृत्व के बीच टकराव!

    आरएसएस ने किया बीजेपी को नए प्रचारक न…

    Continue reading
    पीएम ने किया 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण 

    पीएम का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार ने एसपी को भेजा 21 लाख रुपए का मानहानि का नोटिस 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    पत्रकार ने एसपी को भेजा 21 लाख रुपए का मानहानि का नोटिस 

     भारत ने की इजरायली राजनयिकों की हत्या की निंदा, इजरायल ने जताया भारत का आभार 

    • By TN15
    • May 22, 2025
     भारत ने की इजरायली राजनयिकों की हत्या की निंदा, इजरायल ने जताया भारत का आभार 

    जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद 

    कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : जायसवाल 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : जायसवाल 

    वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई पूरी कर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

    • By TN15
    • May 22, 2025
    वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई पूरी कर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

    सलमान खान की सुरक्षा में फिर लगी सेंध!

    • By TN15
    • May 22, 2025
    सलमान खान की सुरक्षा में फिर लगी सेंध!