Site icon Thenews15.in

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीम मायावती के सर में सुर मिलाते हुए कहा कि देश में अब बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। दरअसल, कुछ दिनों पहले मायावती ने भी बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की थी. इसके साथ ही चंद्रशेखर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने की प्रक्रिया में भी बदलाव करने की मांग की है।

चंद्रशेखर आजाद बुधवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव के दौरान उतारे जाने वाले प्रत्याशियों का इंटरव्यू लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की मौजूदा प्रक्रिया में बदलाव होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए बनाई गई कमेटी के लोगों में बदलाव किया जाना चाहिए।

‘कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जज हों शामिल’

 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनने की पूरी प्रक्रिया में बदलाव किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि चयन समिति में पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया गया था. जिसमें बदलाव करते हुए उन्हें हटा दिया गया था. इस व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाना चाहिए।

 

‘बैलेट पेपर से हों चुनाव”

 

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता और भरोसे का सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रमुख के चयन की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे सभी पक्षों का भरोसा बना रहे. इसी के साथ उन्होंने चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग भी रखी।

 

मायावती भी उठा चुकी हैं बैलेट पेपर की मांग

 

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती भी चुनाव में EVM की जगह बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग कर चुकी हैं। मायावती ने कहा था कि दलित मतदाता जो पिछड़े, आदिवासी और दूसरे वंचित वर्गों से आते हैं। उन्हें EVM की प्रक्रिया नहीं समझ आती है. उन्हें आशंका है कि उनका वोट सही जगह नहीं पहुंचता या उनकी गिनती ठीक से नहीं हो पाती. चुनाव प्रक्रिया को लेकर भरोसे का सवाल खड़ा हो रहा है। उनका कहना है कि इस भरोसे को बनाए रखने के लिए चुनाव में पारदर्शिता जरूरी है।

Exit mobile version