Site icon Thenews15.in

सनातन धर्म की एकता के लिये धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का आह्वान

भय्या ललित राजपूत व भाभी मोना जी रहे यजमान

 

किरतपुर। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में अग्रवाल धर्मशाला में श्री गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की गई। गणपति की मूर्ति को सजाकर पंडाल सजाया गया। मुख्य यज्ञमान राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के ललित राजपूत एंव उनकी पत्नी मोना राजपूत रही। बुधवार की सुबह गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में अग्रवाल धर्मशाला में विधि विधान के साथ गणपति जी की पूजा अर्चना की गई। पंडित सूर्यदीप शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। उसके बाद गणेश जी की आरती की गई। मुख्य यज्ञमान ललित राजपूत ने सनातन धर्म की एकता के लिए धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेश वर्मा, सोनू वर्मा, आकाश जैन मयंक अग्रवाल आलोक अग्रवाल, डाक्टर हेमेंद्र राजपूत, डाक्टर बरुण, मनोज वर्मा, विकास राजपूत, सचिन अग्रवाल, आदर्श कुमार, ऋतुज शर्मा, योगेन्द्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version