मनमोहन सिंह ने कसा मोदी पर तंज, देश आर्थिक मंदहाली की जकड़ में फँस गया है

द न्यूज 15 

नयी दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग हमारे अच्छे काम को याद कर रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री और प्रदेश के लोगों का अपमान करने की कोशिश की। आगे सरकार को आर्थिक नीतियों की कोई समझ नहीं है ,
गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदहाली की जकड़ में फँस गया है। आज बेरोज़गारी शिखर पर है। किसान , व्यापारी , विद्यार्थी , औरतें सब परेशान है। देश के अनदाता दानें – दानें को मोहताज़ हैं। देश में सामाजिक समानता बढ़ रही है। आगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि आज अमीर और अमीर हो रहा है , ग़रीब और ग़रीब। बेरोज़गारी शिखर पर है।

देश के 5 राज्यों में हो रहे चुनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की अबोहर रैली से ठीक पहले एक वीडियो संदेश जारी कर मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा, भारत एक अहम मोड़ पर खड़ा है। मेरा बहुत मन था की मैं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश और मणिपुर के भाई बहनों के पास जाकर देश के हालातों पर चर्चा करूँ। पर वर्तमान हालात में डॉक्टरों की राय मानते हुए मैं आपसे इस वीडियो सन्देश के जरिये बात कर रहा हूं।

पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कहा कि आज भारत के लोग कांग्रेस के अच्छे काम को याद कर रहे हैं। उन्होंने पीएम की सुरक्षा में चूक को राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए भी बीजेपी की आलोचना की। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के सीएम और राज्य के लोगों का अपमान करने की कोशिश की।

उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नीतियों के प्रति नासमझी देश तक सीमित नहीं है। बीजेपी की सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कहा कि राजनेताओं को गले लगाने से या बिना निमंत्रण के बिरयानी खाने से रिश्ते नहीं सुधरते हैं। भाजपा का राष्ट्रवाद अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर आधारित है। इस कारण देश की संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किरतपुर में बिजली अच्छी आने से जनता में खुशी की लहर

  • By TN15
  • May 30, 2025
किरतपुर में बिजली अच्छी आने से जनता में खुशी की लहर

अवैध गतिविधियों पर चला प्राधिकरण का डंडा

  • By TN15
  • May 30, 2025
अवैध गतिविधियों पर चला प्राधिकरण का डंडा

पीएम से मिले शुभम द्विवेदी के परिजन 

  • By TN15
  • May 30, 2025
पीएम से मिले शुभम द्विवेदी के परिजन 

100 दिन – उत्सव नहीं, आत्ममंथन का समय

  • By TN15
  • May 30, 2025
100 दिन – उत्सव नहीं, आत्ममंथन का समय

सुरवीन चावला ने साझा किया दर्दनाक वाकया, डायरेटर ने की थी किस करने की कोशिश!

  • By TN15
  • May 30, 2025
सुरवीन चावला ने साझा किया दर्दनाक वाकया, डायरेटर ने की थी किस करने की कोशिश!

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी!

  • By TN15
  • May 30, 2025
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी!