मुजफ्फरपुर। जिले की पियर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए 26 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पीयर थाना के नूनफारा-सोबरसा से की गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इनके पास से भूटान निर्मित 26 लीटर विदेशी शराब एवं दो बाइक बरामद हुए हैं।
पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि जब्त बाइक बिहार नम्बर का है और आरोपियों द्वारा शराब तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था।जिसकी मामले की जांच की जा रही है।गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया है।
पीयर पुलिस की बड़ी कार्यवाई: भूटान निर्मित 26 लीटर विदेशी शराब सहित तीन गिरफ्तार

