ओम साई, संतपुरा स्थित कृष्ण रुहेला के आवास पर महाराज रणवीर सिंह रुहेला की जयंती बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण रुहेला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो रुहेला गणमान्य व्यक्ति, समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण से हुई, जिसे रामनिवास रुहेला, नरेश रुहेला, श्रीनिवास रुहेला और शिवकुमार रुहेला द्वारा संपन्न किया गया। इसके पश्चात् समाज के विभिन्न वक्ताओं ने महाराज रणवीर सिंह रुहेला जी के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि महाराज रणवीर सिंह रुहेला केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि न्याय, समानता और समाज सुधार के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाई और अपने आदर्शों से समाज को नई दिशा दी। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर समाज के युवाओं ने एकजुट होकर समाजिक एकता, शिक्षा और संगठन के महत्व पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कृष्ण रुहेला, रामनिवास रुहेला, नरेश रुहेला, श्रीनिवास रुहेला, शिवकुमार रुहेला, ईश्वर रुहेला,नीरज रुहेला,अजय रुहेला, भूषण रुहेला, दीपक रुहेला,विपिन रुहेला,मनोज रुहेला,संजय रुहेला,अक्ष रुहेला,पार्थ रुहेला,अमन रुहेला,सुनील रुहेला,सुनील रुहेला,अनुज रुहेला,कुलदीप रुहेला,हरि रुहेला,सचिन रुहेला,आदि समाज के सैकड़ो रुहेला बन्धु मुख्य रूप से मौजूद रहे!

