Site icon Thenews15.in

Haryana News : मदरसा छोड़ स्कूल जाना चाहता था लड़का, कर दिया गया 11 साल के बच्चे का मर्डर!

हरियाणा में नूंह में एक मदरसे में 11 साल के बच्चे की हत्या हो गई थी, वहीं अब पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। टेड गांव का रहने वाला 11 साल का बच्चा बीते सोमवार को नूंह जिले के शाह चौखा गांव के मदरसे के अंदर मृत अवस्था पाया गया था। पुलिस का दावा है कि 13 वर्षीय बच्चे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।
इस घटना पर एसएचओ सतबीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक मदरसे के छात्र की मौत के संबंध में जांच की गई थी। जांच में यह पाया गया कि उसी मदरसे के एक और 13 वर्षीय छात्र ने उसकी हत्या की थी क्योंकि वह मदरसे से बाहर निकलना चाहता था और स्कूल जाना चाहता था।

आरोपी लड़का मदरसे में पढ़ना नहीं चाहता था। इसलिए उसने मदरसे का नाम बदनाम करने के लिए यह हरकत की ताकि वह बंद हो जाए और वह इससे बाहर निकल सके। एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बच्चे ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने जुमे की नमाज के दिन मदरसे में भारी भीड़ की वजह से अपने साथी छात्र को जान से मारने के लिए शनिवार का दिन चुना। आरोपी छात्र 11 साल के बच्चे को मदरसे के तहखाने के एक कमरे में ले गया और उसका मर्डर कर दिया। बाद में उसने 11 साल के बच्चे के शव का रेत में दबा दिया।

Exit mobile version