देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया । आज भगवान श्री कृष्ण जी की छठी मनाई गई। इस शुभ अवसर पर भक्तों द्वारा कड़ी चावल का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद छठी मनाई जाती है, यही परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण के 6 दिन बाद निभाई जाती है। जिसे बाल गोपाल की छठी या लड्डू गोपाल की छठी के नाम से जाना जाता है। भगवान कृष्ण की छठी घर के साथ मंदिरों में भी धूमधाम से मनाई जाती है। कान्हा जी की छठी पूजन में सबसे पहले बाल गोपाल को स्नान कराया गया तत्पश्चात वस्त्र, मोरपंख, बांसुरी, और आभूषण आदि से विशेष श्रृंगार किया गया ।फिर इसके बाद अपने लड्डू गोपाल को चंदन, केसर, हल्दी, फल, फूल, धूप, दीप, अर्पित किया गया। कढ़ी चावल का भोग लगाकर फिर प्रसाद वितरण किया गया। कहते हैं कि इस सात्विक भोजन से शीतलता मिलती है और यह पचाने में आसान होता है और पौष्टिक होता है। इसलिए छठी वाले दिन कढ़ी चावल का भोग जरुर चढ़ाया जाता है।
इस पावन पर्व पर सोसाइटी की महिला मंडली ने भजन कीर्तन कर छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आर डब्लू ए उपाध्यक्ष रवि राघव,महासचिव श्रीमती बंटी सिंह, गोरेलाल कुमार,रमेश चंद्र शर्मा , पंडित विनोद मिश्र, हरि शंकर सिंह, विष्णु शर्मा, सेंसर पाल, दीपक तिवारी, सुशील पाल, विकास शर्मा, अंगद सिंह तोमर, दिनेश पाठक, अटल गुप्ता , संजय पांडे, अनूप सिंह आदि पॉकेट वासी उपस्थित रहे।

