बिहार के इस गांव में बांसुरी बजाते हैं भगवान श्रीकृष्ण?

आज भी सुनने को मिलती है मधुर तान!

दीपक कुमार तिवारी

पटना । धनरूआ प्रखंड के विजयपुरा गांव में आज भी मान्यता हैं कि भगवान श्री कृष्ण वहां रहते हैं और उनकी बांसुरी की आवाज़ सुनी जा सकती है। गांव वालों का कहना है कि उनके पूर्वजों के अनुसार श्री कृष्ण ने यहां रात्रि विश्राम किया था और इसीलिए गांव का नाम विजयपुरा पड़ा। हर साल जन्माष्टमी पर यहां बहुत लोग आते हैं और मान्यता है कि यहां 53 दिनों तक रासलीला का आयोजन होता है।
बिहार की राजधानी पटना से लगभग 35 किलोमीटर दूर धनरूआ प्रखंड में स्थित विजयपुरा गांव के लोग बताते हैं कि उन्हें आज भी कभी-कभी पायल, घुंघरू और बांसुरी की आवाज़ सुनाई देती है। गांव वाले इसे श्री कृष्ण की लीला मानते हैं और उनका कहना है कि यह आवाज़ हर किसी को नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण में आस्था रखने वालों को ही सुनाई देती है।
गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि उनके पूर्वजों ने उन्हें बताया था कि पांडवों के साथ जरासंध को हराने के बाद जब श्री कृष्ण लौट रहे थे, तो उन्होंने इसी गांव में रात्रि विश्राम किया था। इतना ही नहीं, जब श्री कृष्ण रुक्मणि हरण करके लौट रहे थे, तो उन्होंने यहां भी विश्राम किया था। गांव वालों का मानना है कि इसीलिए पहले इस गांव का नाम वृजपुरा था, जो बाद में बदलकर विजयपुरा हो गया।
हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी पर विजयपुरा गांव में स्थित कन्हैया स्थान पर तैयारियां जोरों पर हैं। जन्माष्टमी के दिन दूर-दूर से लोग यहां आकर मन्नत मांगते हैं। गांव के लोगों का दावा है कि आज भी इस गांव में श्री कृष्ण का वास है और वे बांसुरी बजाते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के रहने वाले बंगाली दास जब श्री कृष्ण से मिलने वृंदावन जा रहे थे, तो रास्ते में ही श्री कृष्ण ने उन्हें कुष्ठ रोगी के रूप में दर्शन दिए थे। कहते हैं कि बंगाली दास जब वृंदावन से मिट्टी लाकर यहां पिंडी बनाकर पूजा करने लगे, तब से इस स्थान पर रासलीला का आयोजन शुरू हुआ।हालांकि, किसी को यह नहीं पता कि इस गांव में रासलीला का आयोजन कब से शुरू हुआ, लेकिन ग्रामीण बताते हैं कि सैकड़ों सालों से यहां रासलीला होती आ रही है। बताया जाता है कि पूरे भारत में सिर्फ तीन जगहों पर ही सबसे लंबी रासलीला का आयोजन होता है और पटना के धनरूआ प्रखंड का विजयपुरा गांव भी उनमें से एक है। यहां 53 दिनों तक रासलीला चलती है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार