बेतिया। संत घाट मठ से भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र आज नगर भ्रमण हेतु बेतिया की सड़कों पर निकलें रथ पर सेवक के रूप में मठ के पुजारी आचार्य संजय बाबा और उनके परिजन थे। यात्रामार्ग में भगवान के
स्वागत हेतु सड़क के दोनों तरफ भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। सभी भक्त अपने अपने अपने स्तर से प्रभु के रथ का स्वागत कर रहे थे, कोई पूजा की थाल लेकर तो कोई हांथो में झंडा लेकर कोई फूल माला और प्रसाद लेकर ,क्या महिलाएं क्या बच्चें क्या बुजुर्ग सबके मन मे प्रभु के दर्शन पाने की लालसा थी जो देखते ही बन रही थी। पूरे “रथयात्रा” मार्ग में भगवान का स्वागत हो रहा था। यात्रा मार्ग में स्थित उप महापौर गायत्री देवी के निवास के समीप पहुंचा रथयात्रा और भक्तों पर जोरदार पुष्प वर्षा होने लगी। बजरंग दल के कार्यकर्तागण रमण गुप्ता के नेतृत्व में भक्तों को शीतल जल और शीतल लस्सी वितरित करने लगें। विहिप के जिला मंत्री रमण गुप्ता ने बताया ये बेहद सौभाग्यशाली क्षण है जब प्रत्येक वर्ष प्रभु अपने भाई बहन के साथ नगर भ्रमण को निकलतें हैं और समस्त नगरवासी उनका जोरदार स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। विगत कई वर्षों से ये परम्परा चलती आ रही है सर्वप्रथम संत घाट मठ से निकलने वाली ये रथयात्रा संत घाट, इंदिरा चौक कोतवाली चौक होते हुए गोलदारपट्टी, इलमराम चौक कालीबाग,लाल बाजार राजदेवड़ी होते हुए पुनः अपने मठ में चली जाती है। यात्रा में शामिल दिनेश सिंघानिया, बब्लू मिश्रा , रोहित कुमार,विकास कुमार,हरिओम कुमार,राहुल कुमार,लक्की कुमार,बाहुबली,जिगर कुमार,प्रदीप कुमार,दीपक कुमार,चंदन कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे ।
बेतिया में धूमधाम से निकली भगवान जग्गनाथ की रथयात्रा

