मुंबई पुलिस ने CJP के अध्यक्ष अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया। पुलिस के मुताबिक इन तीनों ने गांधी जयंती के दिन मुंबई में बिना पूर्व अनुमति के आंदोलन किया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था. अब पुलिस इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें .यह LOC चार पांच दिन पहले जारी की गई थी. मुंबई पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पूछताछ कि जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में उनका देश में होना आवश्यक है. इसलिए LOC जारी किया गया।
बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया था कि सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इसी के चलते सौरव को ब्रिटेन की यात्रा से एयरपोर्ट पर रोका गया. इस मामले में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। उन्हें इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, जिसका जवाब अभी तक उन्होंने नहीं दिया है। दास के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को न तो किसी एलओसी के जारी होने की जानकारी दी गई और न ही यह बताया गया कि इसे जारी करने की वजह और इसका उद्देश्य क्या है।

