Site icon Thenews15.in

लोहिया जी की जीवनी पिछड़ा वर्ग के हितों पर : रविंद्र प्रधान जोगी

थानाभवन (शामली) सपा नेता वतन सिंह सैनी के निवास रशीदगढ़ मे डॉ. राम मनोहर लोहिया की 58 वी पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी ,जिसमें रविंद्र प्रधान जोगी (प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ)ने कहा कि लोहिया जी का जीवन पिछड़ा वर्ग की जातियों के हित मे रहा है ,जिसका निरन्तर पालन समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव जी ने किया है ,वतन सिंह सैनी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि उनको समाजवादी विचारधारा के लिए सदियों सदियों तक याद किया जाएगा, इकराम राव (पूर्व जिलाध्यक्ष मजदूर सभा )ने कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाना ही उनके जीवन को जीने जैसा प्रतीत होता है, श्रद्धा सुमन मे अरुण सिंह सैनी, अरविंद सैनी (कुकु)नितिन, सुरेंद्र, शेर सिंह बाल्मीकि, मोनू जाटव, अतुल प्रताप सिंह आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!!!

Exit mobile version