Site icon Thenews15.in

लोजपा नेता की पीटकर पीटकर हत्या 

बिहार के सहरसा जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के 25 वर्षीय बेटे राकेश कुमार की सोमवार की शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला वार्ड नंबर-10 में हुई। पुराने जमीन विवाद को इस हत्या का कारण बताया जा रहा है। हमलावरों ने राकेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राकेश की मां रम्भा देवी अपने बेटे को बचाने की कोशिश में बीच-बचाव करने गईं, लेकिन हमलावरों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सलखुआ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जमीन विवाद के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version