Site icon Thenews15.in

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान

समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल में जनवरी माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। इस माह में कुल 39 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है।

विदित हो कि समस्तीपुर मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं गई।

Exit mobile version