Site icon Thenews15.in

चलो बनाए एक नया जहां …

नये नये फूलों से सजा है मेरा आंगन

नये नये सपनों से सजा है मेरा मन

नयी धूप है नया है आसमां

नयी उमंग है नया है समां

परिधान भी नये है नया है हर एक इंसा

नये नये फूलों से सजा है मेरा आंगन

नये नये सपनों से सजा है मेरा मन

नये दोस्त हैं नया है जहाँ

नयी मंजिले हैं नया है मुकाम

नये कदम हैं नया है कारवां

नया जीवन है नया है अरमाँ

नये नये फूलों से सजा है मेरा आंगन

नये नये सपनों से सजा है मेरा मन

चलो बनाए एक नया जहां

चलो बनाए एक नया जहां …

आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं |

के एम भाई 

Exit mobile version