Site icon Thenews15.in

 लालू प्रसाद ने बिहार के साथ 15 साल मजाक ही तो किया है : सम्राट चौधरी

अभिजीत पांडे
पटना । चुनावी सभाओं में पीएम की मिमिक्री करने के बाद तेजस्वी यादव बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं।डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद ने अपने 15 सालों के शासनकाल में से सिर्फ मजाक ही तो किया है।तेजस्वी के बयानों और पीएम की मिमिक्री करने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जोरदार निशाना साधा है।

उन्होने कहा कि “देश में कोई मजाक नहीं हो रहा है बल्कि लोकतंत्र का पर्व चल रहा है, देश की सरकार को चुनने के लिए लोग अपना वोट डाल रहे हैं। देश में लोकतंत्र है और ये किसी का गुलाम नहीं है। मोदी जी ने पिछले 10 सालों में क्या किया है इसके लिए तेजस्वी जाकर थोड़ा ज्ञान अर्जन करें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद ने अपने 15 साल के शासनकाल में बिहार के लोगों से मजाक ही तो किया है। लालू यादव ने अपने 15 साल के शासन में बिहार को क्या दिया है, बिहार के लोगों के लिए क्या किया है ये जनता भलीभांति जानती है। नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को खाना दिया, ज्ञान नहीं है तो ज्ञान अर्जन करें। 50 करोड़ लोगो को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का काम किया।

पहले और दूसरे चरण के चुनाव में बड़ी जीत के महागठबंधन के दावों पर भी डिप्टी सीएम सम्राट चोधरी ने वार किया। उन्होंने कहा कि “बोलने के लिए, सपने देखने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। पहले दो चरणों में जो चुनाव है उसमें कई सीटों पर अगर महागठबंधन के प्रत्याशियों की जमानत भी बच जाए तो बड़ी बात होगी। देश की जनता सिर्फ और सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर वोटिंग कर रही है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी चुनावी सभाओं में पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें झूठ की फैक्टरी, डिस्ट्रीब्यूटर, होल सेलर कह रहे हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर पीएम की मिमिक्री भी कर रहे हैं।

Exit mobile version