Site icon Thenews15.in

अफ्रीका में कोविड के मामले 86.4 लाख के करीब

मामले

आदीस अबाबा, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि सोमवार शाम तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 86,38,595 तक पहुंच गई। अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में मरने वालों की संख्या 2,22,827 है, और 8,089,604 मरीज अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अफ्रीकी सीडीएस के हवाले से बताया दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप पर सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने लगभग 30 लाख मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे अधिक कोविड मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में सोमवार शाम तक 949,732 मामले दर्ज किए गए हैं।

मामलों के संदर्भ में, अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

Exit mobile version