ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की सभी कमेटियों की पंचायत ईटेडा गांव कमेटी ने बुलवाई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए किसान सभा की मीटिंग सुरेंद्र यादव के आवास पर बुलाई गई। मीटिंग की अध्यक्षता बाबा करतार ग्राम सैनी ने की। मीटिंग में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने 10 परसेंट प्लाट, नए कानून को लागू करने एवं आबादियों के निस्तारण के संबंध में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि 9 जनवरी को आबादी नियमावली के अंतर्गत धारा 4 की कमेटी को 12 गांवों के आबादी प्रकरणों के संबंध में निर्णय लेना था धारा-4 की कमेटी में पुलिस कमिश्नर एवं डीएम के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं पुलिस कमिश्नर के प्रतिनिधि सूचना होने के बावजूद शामिल नहीं हुए जिस कारण कमेटी अपने प्रयोजन में असफल रही। आबादियों के निस्तारण के संबंध में बैठक के असफल होने से किसानों में भारी आक्रोश है प्राधिकरण के अधिकारियों ने 23 जनवरी को पुनः बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है यदि 23 जनवरी को बैठक नहीं बुलाई जाती है और आबादी प्रकरणों का निस्तारण नहीं होता है तो किसान सभा 10% प्लाट, आबादी निस्तारण एवं नए कानून को लागू करने के मुद्दों पर आंदोलन में चली जाएगी आंदोलन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण किसानों के मुद्दों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है आबादियों का निस्तारण प्राधिकरण के स्तर पर किया जाना है हाई पावर कमेटी सहित माननीय मुख्यमंत्री आबादी प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं इसके बावजूद भी प्राधिकरण स्तर पर कार्रवाई में अत्यंत ढीलापन है। किसान सभा के जिला सचिव सुरेंद्र यादव ने कहा कि किसान जब आंदोलन करते हैं तब पुलिस के अधिकारी किसानों पर नाजायज कार्रवाई करते हैं उन पर मुकदमे दर्ज करते हैं आंदोलन वापस लेने की रिक्वेस्ट करते हैं और फिर अपने वादे से मुकर जाते हैं। आबादी निस्तारण की धारा 4 की कमेटी में पुलिस अधिकारियों द्वारा नहीं पहुंचाना पुलिस के हद दर्जे के गैर गंभीर नजरिए को दर्शाता है इससे पता चलता है कि पुलिस केवल किसानों को दबाना चाहती है जहां पर पुलिस का रोल है उसको भी निभाने के लिए पुलिस राजी नहीं है। किसान सभा के जिला सचिव संदीप भाटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राधिकरण यदि इस तरह मनमानी करेगा और किसानों के प्राधिकरण स्तर के मुद्दों को भी हल नहीं करेगा तो किसान सभा के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है इसलिए 23 जनवरी को अपने आश्वासन के अनुसार आबादियों का निस्तारण किया जाए अन्यथा किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। मुकेश ने संबोधित करते हुए कहा की आबादियों का निस्तारण किए बिना प्लाट नियोजित किये जा रहे हैं जिससे किसान किसानों से लगायें जा रहे हैं, प्लाटों के नियोजन में भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आज की मीटिंग को सुशील, मुकेश खेड़ी, डॉक्टर जय किशन, डॉक्टर जगदीश, सतपाल खारी, भीम खारी, संदीप चौगानपुर, नितिन मलकपुर, गुरप्रीत एडवोकेट, भगत सिंह तुगलपुर, सतबीर यादव गबरी मुखिया, मनोज यादव, गौरव यादव, बुधपाल यादव, मुकुल यादव, ब्रह्म सिंह यादव, प्रधान रामवीर सिंह, सलेक यादव, एमपी यादव, निरंकार प्रधान, भोजराज रावल, यतेंद्र ने संबोधित किया एवं सैकड़ो की संख्या में किसान शामिल रहे।
किसान सभा की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आंदोलन चेतावनी

