मेरठ। मामला वर्ष 2017 में महिला कौशल ने पीएनबी यूनिवर्सिटी शाखा गढ़ रोड मेरठ से रुपये 27 लाख का हाउसिंग लोन आकॉउन्ट आई डी संख्या 6204008700000272 लिया था। पीड़ित महिला ने एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन के सदस्यों को बताया कि लाखों रुपया देने के बाद भी बैंक जबरन घर की नीलामी कर घर पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। महिला किसान मजदूर संगठन की सदस्य हैं। संगठन भी इस मामले मे पीड़ित महिला की पूरी मदद करेगा।
आज फाउंडेशन के सदस्यों ने पीड़ित महिला से मिलकर पूरे मामले को समझा इस मामले में एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन के चीफ फाउंडर शिवनारायण यादव जी लीगल सर्च रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे। पंजाब नेशनल बैंक के कई अधिकारी व कर्मचारी व डीआरटी के कई अधिकारी जाएंगे जेल। लोन लेने वाले को बैंक के द्वारा सिंबॉलिक पोजीशन का नोटिस दिनांक 24 फरवरी 2025 व 23 जून 2025 में दिया गया जो की बिल्कुल आर्थिक मानसिक शारीरिक व सामाजिक नुकसान पहुंचाने वाला है तथा वसूल करने की प्रक्रिया 100% गैरकानूनी है तथा नोटिस भेजने वाले अधिकारी नोटिस में अपना नाम आपराधिक षड्यंत्र के तहत लिखने से बच रहे हैं। इस अवसर पर पीड़ित महिला कोशल, विजय राघव, अंशुल तोमर, चंदन सिंह, विनोद परमार आदि मौजूद थे।

