Kisan Andolan : आवारा पशुओं से बर्बाद हुई फसलों का भी मुआवजा दे सरकार : उस्मान

भाकियू लोकशक्ति ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

रामपुर । सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट रामपुर परिसर में एकत्रित हुए और आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नष्ट करने पर सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा को सौंपा

इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा आवारा पशु जो की पूरी तरह से सरकारी हैं और सरकार द्वारा बहुत से पशु आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं उसके बावजूद भी किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं जब यह पशु सरकारी हैं तो इनसे न होने वाले नुकसान की भरपाई भी सरकार ही करें जिस तरह से अति वर्षा ओलावृष्टि या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसान को नुकसान होता है तो उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाती है उसी तरह आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान की भरपाई भी सरकार करें जनपद में चमरपुरा ब्लॉक चमरव्वा मिलक शहनाई मंडप के पास बहुत से आवारा पशु बैठे रहते हैं और यह रात के समय किसानों की फसल चट कर जाते हैं इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्दी ही सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति चुप नहीं बैठेगी पूरे देश में अभियान चलाएगी

उन्होंने आगे कहा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति कुंटल है जो कि किसान की लागत से बहुत कम है धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव मुशाहिद हुसैन टीकाराम इकराम हुसैन ताबिश खान फुरकान पाशा दानिश खान मुसर्रत अली जीनत शावेज खान रागिव खान मुकीम खान शराफत अली महिपाल सिंह गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!