Site icon Thenews15.in

अभी मय्यसर नहीं किरतपुर को कस्बा प्रभारी

किरतपुर। किरतपुर में नगरवासियों को कस्बा इंचार्ज तक मय्यसर नहीं हो रहा है। 38 दिन पूर्व कस्बा चौकी प्रभारी शिव कुमार को लाईन हाजिर कर दिया गया था। तब से आज तक कस्बा चौकी पर किसी की तैनाती नहीं हुई है।
थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार रात-दिन मेहनत कर कस्बे वासियों को सुरक्षा व्यवस्था दे रहे हैं। हालांकि एसआई आशीष पुनिया कार्यवाहक कस्बा प्रभारी हैं। 26 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा चौकी प्रभारी शिव कुमार को लाईन हाजिर कर दिया गया था। उनके स्थान पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। कस्बा सिपाही कस्बे में रात दिन मेहनत कर रहे हैं। थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार स्वंय गश्त पर रहते हैं। रात भर गश्त में रहना और फिर सुबह 12 बजे तक जन सुनवाई कर फरियादियों की फरियाद का निस्तारण दिनचर्या में शामिल है। थाना प्रभारी ने अपराधियों पर नकेल कसी और कानून का चाबुक चलाकर गुण्डे मवालियों को शहर से आउट किया।

Exit mobile version