गुजरात मिशन पर केजरीवाल और भगवंत मान, गांधी के नाम पर लोगों को लुभाने की कोशिश 

0
163
Spread the love

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/अहमदाबाद। भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीतिक लड़ाई अब जोर मार रही है। भाजपा को हर स्तर से जवाब देने के लिए आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पंजाब जीतने के बाद भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव में चंङीगढ़ को अपनी अधीन करने का प्रस्ताव लाने के बाद भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल ने अपने साथ ले लिया है। गुजरात दौरे पर वह अपने सारथी रहे मनीष सिसौदिया की जगह भगवंत मान को ले गये हैं। दोनों नेता दो दिवसीय दौरे पर गुजरात गए हैं। इसी साल के अंत में गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते केरजीवाल ने अपना पूरा ध्यान गुजरात पर लगा लिया है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर गुजरात गए हैं। दोनों नेताओं को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रस्तावित रोड शो में भाग लेना है। दरअसल आम इस रोड शो को तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया है। दिल्ली और पंजाब के सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह की तस्वीर लगाने की बात करने वाले केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात दौरे के दौरान साबरमती आश्रम भी गये और वहां जाकर चरखा चलाया। उधर भगवंत मान और केजरीवाल के चरखा चलाने पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “पूरे देश के लिए बापू ‘राष्ट्रपिता’ हैं पर ‘आप’ के लिए मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है! उनका कहना है कि इन नेताओं ने पंजाब में सरकारी दफ़्तरों से बापू की तस्वीर ग़ायब कर दी और गुजरात में सूत कातने पहुँचे हैं ! उन्होंने कहा की ये लोग का चरखा की फ़िराक में है। जो लोग समझ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here