लखनऊ 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सितम्बर के पहले हफ्ते से रथयात्रा निकालेंगे। आखिलेश विधानसभा चुनावों से पहले शुरू होने वाली इस रथयात्रा की शुरुआत अखिलेश यादव हिन्दुओं के किसी धार्मिक स्थल से कर सकते हैं। हालांकि वह धार्मिक स्थान कौन सा होगा, इसको लेकर पार्टी आलाकमान मंथन कर रहा है। धार्मिक स्थान से रथयात्रा शुरू कर अखिलेश बीजेपी को राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा प्रमुख सितम्बर के पहले हफ्ते से पूरे उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं।
काशी, मथुरा, या अयोध्या… यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?

