देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के मानविकी और विधि विभाग के कर्तव्य क्लब ने आज ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रबंधन, संकाय सदस्य और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि सभी, बिजली की बचत हेतु ऊर्जा-कुशल उपाय अपनाएंगे, पानी का विवेकपूर्ण और सीमित उपयोग करेंगे और वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
कर्तव्य क्लब लंबे समय से अपने ध्येय सेव मैनकाइंड सेव ह्यूमैनिटी को आगे बढ़ाते हुए समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में अग्रणी रहा है। इस पहल ने छात्रों और शिक्षकों को हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।
कॉलेज की प्रबंध निदेशक कनिका सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि प्रकृति संरक्षण में अग्रसर होती है तो निश्चित रूप से भविष्य सुरक्षित और संतुलित होगा। ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव के माध्यम से एवियर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी सदैव अग्रणी रहेगा।

