कांशीराम, बाल ठाकरे और वीर सावरकर को भी मिल सकता है भारत रत्न !

चरण सिंह 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने के बाद रालोद का एनडीए में जाना तय हो गया है। जिस तरह से रालोद मुखिया ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े उससे उन्हें अपनी रणनीति स्पष्ट भी कर दी। वैसे भी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने तुरंत बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा था कि अब किस मुंह से मना करूं। जैसे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के बाद नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गये और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने के बाद जयंत चौधरी बीजेपी में जा रहे हैं ऐसे ही महाराष्ट्र में बाला साहेब और वीर सावरकर को भारत रत्न देकर उद्धव गुट को भी एनडीए में शामिल करने की तैयारी बीजेपी की है। ऐसे ही दलित विचारक रहे कांशीराम राम को भी भारत रत्न देकर दलितों को बीजेपी से जोड़ने बड़ी रणनीति बीजेपी बना रही है। वैसे भी दलितों की नेता मायावती की दलितों से पकड़ ढीली होती जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो राजनीति देश में की है उससे विपक्ष सिमट कर रह गया है। एक ओर उन्होंने राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया वहीं जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाने का साहसिक काम किया। अब भारत रत्न के नाम पर इंडिया गठबंधन के दल वह एनडीए में ला रहे हैं। जो नीतीश कुमार उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन बनाकर लामबंद कर रहे थे वही नीतीश कुमार आज की तारीख में एनडीए में शामिल हैं। यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर एनडीए में शामिल होने के लिए तैयार हुए थे।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बीजेपी ने बिहार में पिछड़ों को साधा है तो चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों पर डोरे डाले हैं। चरण सिंह के नाम पर जहां बीजेपी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज को साधने की प्रयास है वहीं किसानों का वोटबैंक भी उनके साथ आया है। जो किसान आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ होने जा रहा है उसे भी कुंद करने की रणनीति बीजेपी की। पीवी नरसिम्हा को भारत रत्न देकर साऊथ को भी साधने का प्रयास किया गया है। कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामी नाथन को भी भारत रत्न देकर किसानों को साधा है।   बीजेपी ने भारत रत्न के माध्यम से विपक्ष की सियासी दीवार को ढहाने की बड़ी चाल चली है। चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एसएम स्वामीनाथन के साथ-साथ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक चार बड़े नाम के साथ न सिर्फ पिछड़े दलित और किसानों को साधा गया, बल्कि पीवी नरसिम्हा राव के साथ दक्षिण की सियासत में भी भाजपा ने बड़ा शॉट लगाया है।

शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एसएम स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई। इन तीनों नाम की घोषणा के साथ सियासी हलकों में भाजपा के लिहाज से चुनावी नफानुकसान का सियासी आंकलन किया जाने लगा।

Related Posts

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

Continue reading
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

नई दिल्ली। हमारे समाज  के लिए हमेशा समर्पित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार