कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकियों में हिजबुल का कमांडर भी शामिल

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चावलगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है और उनमें से एक हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को दी। मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिजबुल के जिला कमांडर शिराज मोलवी और यावर भट के रूप में हुई है। शिराज 2016 से सक्रिय था और निर्दोष युवाओं को आतंकी रैंकों में भर्ती करने और कई नागरिक की हत्या करने में शामिल था।

पुलिस ने कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार के हवाले से कहा, ‘यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।’

पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार को मुठभेड़ शुरू की।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तभी उन्होंने अपने बचाव में भारी संख्या में गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Related Posts

अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के…

Continue reading
महिला को ट्रेन में इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल करना पड़ा भारी!  
  • TN15TN15
  • February 28, 2026

 ट्रेन में सफर करते हुए खाने-पीने का सामान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

  • By TN15
  • March 10, 2026
मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा