Site icon Thenews15.in

ज्योति गुप्ता ने किया नामांकन,आदर्श वार्ड बनाने में मेहनत करूंगी : ज्योति गुप्ता

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर निगम के वार्ड संख्या 14 से पार्षद प्रत्याशी के लिए ज्योति गुप्ता पति विमल गुप्ता ने अपना नामांकन किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि समाज सेवा करना शुरू से ही मेरी इच्छा रही है जिसे पूरा करने के लिए नगर निगम पार्षद प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। यदि वार्ड के जनता का स्नेह एवं प्रेम मिला तो अपने वार्ड को नंबर वन स्थान दिलाने की कोशिश करूंगी तथा एक आदर्श वार्ड बनाने में मेहनत करूंगी। इसमें वार्ड के जनता का सहयोग एवं आशीर्वाद चाहिए। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। मौके पर पति विमल कुमार गुप्ता, अधिवक्ता शंकर प्रसाद, दर्शन कुमार ,अनुराग गुप्ता सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version