Site icon Thenews15.in

न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल, समस्तीपुर न्यायालय का कामकाज ठप

समस्तीपुर। बिहार राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल ने समस्तीपुर न्यायालय के सभी कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया। न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर जिले के सभी कोर्ट के कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।
हड़ताल के दूसरे दिन बिहार एनजीओ संघ ने आंदोलन को अपना लिखित समर्थन दिया। महासचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कर्मचारियों की चार सूत्री मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से जल्द समाधान की अपील की।
समस्तीपुर न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने एनजीओ संघ के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस समर्थन से आंदोलन का मनोबल बढ़ा है और यह लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।
धरने में एनजीओ संघ के महासचिव संजय कुमार बबलू, नई पहचान के सचिव आलोक कुमार सिंह, श्रुति सेतु शांडिल्य, लालबाबू पांडे, और आरती कुमारी समेत कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version