पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा ने की बैठक

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। नई दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल.संतोष, उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 दिसंबर को प्रस्तावित राज्य के दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी 4 दिसंबर को देहरादून में कई पुरानी योजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारियों के बारे में बताते हुए धामी ने दावा किया कि पार्टी ने प्रधानमंत्री की रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

बैठक की तस्वीर को ट्वीट करते हुए सीएम धामी ने लिखा, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी उत्तराखंड आगमन एवं जनसभा के संबंध में आज दिल्ली में भाजपा के माननीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी जी से मिलकर चर्चा की।”

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर लगभग 2 घंटे तक चली बैठक में उत्तराखंड विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास को बदलते हुए राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है।

विधानसभा चुनाव के लिहाज से 4 दिसंबर के प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को पार्टी काफी महत्वपूर्ण मानकर चल रही है, इसलिए उनके दौरे और जनसभा की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वयं नई दिल्ली में यह बैठक बुलाई थी।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले

  • By TN15
  • March 10, 2026
शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले

जंतर-मंतर पर आयोजित मजदूर किसान संसद में उठे मजदूर-किसान मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान

  • By TN15
  • March 10, 2026
जंतर-मंतर पर आयोजित मजदूर किसान संसद में उठे मजदूर-किसान मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान

मज़दूर किसान संसद के फैसले, 23 को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय काला दिवस.. एसकेएम

  • By TN15
  • March 10, 2026
मज़दूर किसान संसद के फैसले, 23 को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय काला दिवस.. एसकेएम

क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

  • By TN15
  • March 10, 2026
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?