Site icon Thenews15.in

सहरसा स्टेशन पर एनडीआरएफ के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन

समस्तीपुर। सहरसा स्टेशन पर आज एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), की 9वीं बटालियन के साथ रेलवे कर्मचारी और स्काउट एंड गाइड कैडेट्स ने भाग लिया।

इस ड्रिल का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों की चौकसी और कुशलता की जांच करना था, जो किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आवश्यक होती है।

इस दौरान एनडीआरएफ ने एक मॉक ड्रिल किया, जिसमें दिखाया गया कि किसी दुर्घटना के बाद यात्रियों को कैसे बचाया जा सकता है। इस ड्रिल में रेलवे कर्मचारियों और स्काउट एंड गाइड कैडेट्स ने भी भाग लिया और एनडीआरएफ के साथ मिलकर काम किया।

इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन और यात्री सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षित करना था। इस ड्रिल के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों को यह समझने में मदद मिली कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में कैसे काम करना है।

इस मॉक ड्रिल के दौरान मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा के साथ मंडल के सीनियर डीएसओ, सीनियर डीईएन/3, सीनियर डीएमई/ कैरिज एंड वैगन, सीनियर डीईई/जी, सीनियर डीईई/टीआरडी और मंडल के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version