Site icon Thenews15.in

जहानाबाद : भाजपा ओबीसी मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

 जहानाबाद । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा जहानाबाद जिला के अमेर पंचायत के अंतर्गत पिंजौर शाहपुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमे प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी प्रद्युम्न रंजन राणा ने सदस्यता अभियान के संयोजक अबोध कुमार साह के साथ जिला अध्यक्ष संजय बिद की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को चलाया।
प्रद्युम्न राणा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान एक ऐतिहासिक अभियान होगा ।उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा इसबार पिछले बार के सारे रिकॉर्ड को सदस्यता अभियान में तोड़ देगी।लोगो का भाजपा में भरोसा है ।
उन्होंने आमेर पंचायत के दलित बस्ती में भी सदस्यता अभियान चलाया और उनके समस्याओं को भी सुना।दलित बस्ती के लोगों में सदस्यता अभियान को लेकर उत्सुकता दिखा। वहा 78 लोगो का सदस्यता हुआ।
सदस्यता अभियान के संयोजक अबोध साह ने कहा कि ओबीसी मोर्चा जगह जगह स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाएगी। इस सदस्यता अभियान में विजय महतो,रवि कुमार,आतिश कुमार मुकुल कुमार समेत दर्जनों पदाधिकारी थे।

Exit mobile version