Site icon Thenews15.in

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को दिल्ली में

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को बुलाई है। बैठक में पार्टी के सभी विधायक, सांसद और प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बैठक में जदयू अपनी आगे की रूपरेखा बैठक में तय करेगी।

जदयू की 29 जून को दिल्ली में आयोजित कार्यकारिणी बैठक मे , जदयू प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करेगी। अगर कहीं प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है, तो पार्टी यह पता करने की कोशिश करेगी कि आखिर दिक्कत कहां रह गई? अगर कहीं खामी पाई गई, तो उसे सुधारने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाया जा सकता है? इस पर विचार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी को विस्तार देने की दिशा में रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। दावा है कि आने वाले दिनों में जदयू में कई उलटफेर हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में पार्टी के परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा संगठन के स्तर पर भी कई बदलाव किए जाएंगे। बैठक को लेकर तैयारी जोरों पर है।

बता दें कि बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में जदयू किंग मेकर की भूमिका के रूप में सामने आई है। जदयू के 12 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में अपनी सरकार बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version