जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा• श्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” जी के निर्देशानुसार आज जिला हमीरपुर समीक्षा बैठक पी•डब्लू•डी• गेस्टहाउस, हमीरपुर में संपन्न हुई । इस मौके पर जिले के समस्त पदाधिकारीगण भारी संख्या में मौजूद रहे ।
समीक्षा बैठक में मा• श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल भइया” जी (नेता जनसत्ता दल विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़) के साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव श्री डाॅ• कैलाशनाथ ओझा जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बाबागंज श्री विनोद सरोज जी, प्रदेश महासचिव श्री राणा अजय सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) श्री बलबीर सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह “शिवाजी”, प्रदेश सचिव श्रीमती मीता सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री समीर सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप पटेल जी, सदस्य कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री हितेश प्रताप सिंह पंकज जी आदि गणमान्य जन मौजूद रहे।






