Site icon Thenews15.in

जान्हवी कपूर , पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक पहने तिरुमाला मंदिर में आईं नजर

जान्हवी कपूर

तिरुमाला| बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर रविवार को पूजा-अर्चना के लिए तिरुमाला मंदिर पहुंची। जान्हवी उन वीआईपी में शामिल थीं, जिन्होंने ‘दर्शन’ का लाभ उठाया। जान्हवी दक्षिण भारतीय लड़कियों द्वारा पारंपरिक रूप से पहनी जाने वाली आधी साड़ी और आभूषण वा मास्क पहने दिखीं।

जान्हवी, (जो एक दोस्त के साथ थी) ने बाद में रंगनायकुलु मंडप में पुजारियों से ‘प्रसाद’ और आशीर्वाद प्राप्त किया।

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला मंदिर, दुनिया भर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

Exit mobile version