Jan Samvad Yatra : गांव देहात में लोगों को अपने हक-हकूक की लड़ाई लड़ने को तैयार कर रहे आदित्य कुमार

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने उठाया लोगों को अपने मान-सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार करने का बीड़ा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही सफलता के बाद देश में यात्रा पर जाने का प्रचलन चल निकला है। अब जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पदयात्रा निकालने की बात करने लगे हैं तो ठगी कंपनियों के खिलाफ निवेशकों और जमाकर्ताओं की लड़ाई लड़ रहे जप तप के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद दूसरी भारत यात्रा पर निकले हुए हैं। ऐसेे ही भारतीय सोशलिस्ट मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार जन संवाद यात्रा पर हैं। आदित्य कुमार पुराने समाजवादियों की तर्ज पर गांव देहात में गरीब बस्तियों में जाकर उनके बीच बैठ रहे हैं उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। कुरीतियों को दूर करने का आह्वान कर रहे हैं। आज की तारीख में वह उत्तर प्रदेश के राय बरेली जिले में जन संवाद कर रहे हैं। लोगों से अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान कर रहे हैं।


दरअसल आज की तारीख में समाजवादियों की बदलती जीवन शैली को कटघरे में खड़ा करते हुए आदित्य कुमार समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोक नायक जयप्रकाश, आचार्य नरेंद्र देव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर और चंद्रशेखर जैसे खांटी समाजवादियों के जमीनी संघर्ष और विचारधारा का हवाला देकर गांव देहात के लोगों को जमीनी रूप से तैयार कर रहे हैं।
जहां तक भारतीय सोशलिस्ट मंच की बात है तो यह इस संगठन के बनाने का उद्देश्य आदित्य कुमार राजनीति से दूर रहकर समाजादवादी विचारधारा पर काम करना बताते हैं। आदित्य कुमार का कहना है कि आज की तारीख में जरूरत इस बात है कि नेताओं को खुद जाकर लोगों से मिलना चाहिए न कि वे उम्मीद करें कि लोग चलकर उनके पास आएंगे। वह कहते हैं कि लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के साथ ही उनके दुख और दर्द को भी दूर करना चाहिए।
जाति औेर धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर दबे कुचलों की लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने बताया है कि जन संवाद यात्रा के माध्यम से वह लोगों से मिलकर देश और समाज की जमीनी हकीकत जानना चाहते हैं। उन्होंने बताया राजनीतिक दलों में गुलामी परिपाटी को बढ़ावा देने की वजह से उन्होंने भारतीय सोशलिस्ट मंच में कार्यकर्ताओं को कल्याणकारी मित्र का नाम दिया है। उनका कहना है कि भारतीय सोशलिस्ट मंच में सब कल्याणकारी मित्र है। न कोई बड़ा है और न ही कोई छोटा। सबको मिलकर देश और समाज के लिए काम करना है।

 

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

    Continue reading
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “