Site icon Thenews15.in

मेरी भी ईद, तेरी भी ईद !!

मेरी भी ईद, तेरी भी ईद !!

 तेरे घर की सेवंई  मेरी खीर

सरबत का रंग तेरा मेरा नीर

मेरी अज़ान पे हो तेरी नमाज़

तेरी दुआ पे हो मेरा आगाज़

मै कलमा पढू तू करे इफ़्तिआर

तेरे हाथ चूमने से मेरा हो एतबार

ख़ुशी का समां कुछ ऐसा हो

मेरे सुर पे हो तेरी ताल

मै भी रहू खुश और

तू भी रहे खुशहाल

कुछ ऐसा हो

ईद का हो प्यार

       ईद का हो प्यार …….

 के एम् भाई ….

Exit mobile version