दिल्ली में ITBP के जवान ने की खुदकुशी, 5 महीने पहले हुई थी शादी

सुसाइड नोट में पत्नी और ससुर को बताया मौत का जिम्मेदार

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक 31 वर्षीय जवान ने कथित तौर पर रविवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल वाई. रेड्डी सुबह करीब पांच बजे मृत पाए गए और उनकी इंसास राइफल उनके बगल में पड़ी थी। रेड्डी कर्नाटक के रहने वाले थे और करीब दो हफ्ते पहले ही 30 दिन की छुट्टी से लौटे थे। अधिकारियों ने बताया कि उसके बिस्तर से एक कथित सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जवान की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी।
पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षित ITBP मुख्य रूप से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रक्षा के लिए तैनात है और इसकी कई यूनिट राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कानून और व्यवस्था के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए तैनात हैं।

Related Posts

ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली कोई राहत!

नई दिल्ली/चंडीगढ़। ज्योति मल्होत्रा एक भारतीय यूट्यूबर और…

Continue reading
सलमान खान की सुरक्षा में फिर लगी सेंध!

मुंबई। फिल्म स्टार सलमान खान की सुरक्षा में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आईएमएस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

  • By TN15
  • June 5, 2025
आईएमएस में मनाया गया पर्यावरण दिवस

एक पेड़ मां के नाम जन अभियान की बिजनौर नगर पालिका ने की शुरुआत , चेयरमैन व ईओ ने सभासदों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

  • By TN15
  • June 5, 2025
एक पेड़ मां के नाम जन अभियान की बिजनौर नगर पालिका ने की शुरुआत , चेयरमैन व ईओ ने सभासदों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

हिमालय बचाओ, जीवन बचाओ: किशोर उपाध्याय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु संकट को लेकर दी वैश्विक चेतावनी

  • By TN15
  • June 5, 2025
हिमालय बचाओ, जीवन बचाओ: किशोर उपाध्याय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु संकट को लेकर दी वैश्विक चेतावनी

विश्व पर्यावरण दिवस : धरती को बचाने का संकट

  • By TN15
  • June 5, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस : धरती को बचाने का संकट

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम की मुहिम की भाजपा ने चमन गार्डन से की शुरुआत

  • By TN15
  • June 5, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम की मुहिम की भाजपा ने चमन गार्डन से की शुरुआत

बेंगलुरु भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने लगाया बड़ा आरोप!

  • By TN15
  • June 5, 2025
बेंगलुरु भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने लगाया बड़ा आरोप!