Site icon Thenews15.in

इजराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की

इसराइल ने ईरान के ख़िलाफ़ हमले शुरू किए हैं और इसे ‘सतर्कता में किया गया हमला’ बताया है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा कर दी है। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तेहरान के डाउनटाउन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं, एजेंसी ने तेहरान के डाउनटाउन में हुए तीन विस्फोटों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कई मिसाइलें दानेशगाह स्ट्रीट और जोम्हुरी क्षेत्र में गिरीं।  इसराइली सेना ने घोषणा की कि उसने देश भर के कई इलाक़ों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर रॉकेट दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके।

Exit mobile version