रक्षा मंत्री ने कहा – पीएम मोदी ने किया था प्रयास पर सफल नहीं हो पाए
रक्षा मंत्री भी मान रहे हैं कि पीएम मोदी की विदेश नीति विफल है। उनके अनुसार मोदी ने ईरान अमेरिका युद्ध को खत्म कराने के लिए प्रयास किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मानते हैं कि भारत का समय ठीक नहीं चल रहा है। ईरान अमेरिका की जंग की मध्यस्थता पर राजनाथ सिंह ने बोला है कि भारत ने ईरान अमेरिका युद्ध के सीजफायर के लिए मध्यस्थता का प्रयास किया था पर देश पर इस समय संकट चल रहा है। वक्त एक सा नहीं होता है फिर समय आएगा। मतलब रक्षा मंत्री भी मानते हैं की मोदी राज में भारत का समय ठीक नहीं है।
दरअसल ईरान और अमेरिका की जंग के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने जर्मनी में बोलते हुए कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की थी, लेकिन हर चीज का एक वक्त होता है। बता दें कि पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में पहली बार बातचीत हुई थी।
जर्मनी पहुंचे राजनाथ सिंह से पूछा गया था कि क्या पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति स्थापित करने में भारत की कोई भूमिका हो सकती है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘भारत ने अपनी तरफ से कोशिश भी की है, लेकिन आप जानते हैं कि कभी-कभी संकट चल रहा होता है तो कोई समस्या रहती है। सबका एक समय हुआ करता है। हो सकता है कि कल वो समय आ जाए जब भारत उसमें अपनी भूमिका निभाए और उसको सफलता भी मिल जाए। हम इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते। मतलब मोदी राज से भी बढ़िया राज बीजेपी में मानकर चला जा सकता है।
PM मोदी ने दोनों पक्षों से की थी बात: राजनाथ
रक्षा मंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की थी और उनसे युद्ध खत्म करने की अपील भी की थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि कूटनीतिक मामलों में हमारे प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण बहुत ही संतुलित है।

