Site icon Thenews15.in

आईपीएस आलोक राज होंगे बिहार के नए डीजीपी

पटना। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी और निगरानी के डीजी आलोक राज बिहार पुलिस के नये महानिदेशक बनाये गए है। गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आएएस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से बिहार में डीजीपी का पर रिक्त हो गया था। भट्टी सीआईएसएफ के महानिदेशक नियुक्ति किये गए है। वो बिहार के पहले ऐसे डीजीपी है जिन्हे किसी मिलिट्री एजेंसी की कमान सौंपी गई है।
गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक आलोक राज अपने दायित्वों के अतिरिक्त अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक, पटना के प्रभार में भी रहेंगे। आलोक राज पूर्णकालिन पद नहीं दिया गया है, फिलहाल वो प्रभार में रहेंगे। माना जा रहा है कि वो 31 दिसंबर 2025, यानी बिहार विधानसभा चुनाव कराने तक डीजीपी रहेंगे।
बताया गया है कि पिछली बार वरिष्ठता के बावजूद आलोक राज का नाम दरकिनार कर दिया गया था। उस दौरान 1989 बैच के आईपीएस आलोक राज के बिहार में रहते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाकर आरएस भट्टी को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। यह दिसंबर 2022 की घटना है। उस वक्त आरजेडी के समर्थन से सरकार चल रही थी। लेकिन जब आरएस भट्टी ने डीजीपी का कार्यकाल रहते हुए खुद ही बिहार से जाने की अनुमति मांग ली, तो राज्य सरकार ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी। आरएस भट्टी को सीआईएसएफ का महानिदेशक बनाया गया है। इस बार भी आलोक राज के नाम के साथ कई अन्य अधिकारियों के नाम की चर्चा थी, लेकिन फिलहाल इस चर्चा पर विराम लग गया है।

Exit mobile version