Investment Tips for Beginners India

Investment Tips for Beginners India

Investment Tips for Beginners India : पैसा एक ऐसी चीज है जिसके पीछे इंसान भागता रहता हैं। क्योंकि पैसा हर किसी को चाहिए, लोग पैसे कमाने के लिए न जाने क्या क्या करते है। लेकिन फिर भी कही न कही पैसे कमाने में पीछे रह जाते है।तो ऐसे में जरूरी है कि हमें सही इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए। ऐसी कई बड़ी हस्तियां है जो इन्वेस्टमेंट के जरिए अच्छा कमाकर बड़ा एग्जांपल बनकर हमारे सामने आईं हैं. तो आपको भी बेहतर Future और फाइनेंशियल स्टेबल होने के लिए इन्वेस्टमेंट शुरू कर देनी चाहिए। तो आइये आपको बताते है कुछ इन्वेस्टमेंट टिप्स (Beginner Investor Tips) के बारे में

Salary का 10% करें इन्वेस्ट –

आपकी कमाई कम हो या ज्यादा इससे फर्क नही पड़ता है। आपको अपनी कमाई का 10 परसेंट उठाकर किसी नए बिजनेस में लगा लेना चाहिए। और यह जरूरी नहीं है कि आपकी सैलरी लाख रुपये है तो ही आप यह काम कर सकते है। और साथ ही आप अपने खर्चों को एक जगह नोट कर के रख ले ताकि आपको यह मालूम हो कि आपको फालतू खर्च कहा हो रहा है।(Investment Tips for Beginners India)

Investment Tips for Beginners India, Beginner Investor Tips
Investment Tips for Beginners India

EMI या क्रेडिट कार्ड पेमेंट में कभी देरी न करें –

अगर आप अपने पास Credit Card रखते हैं और आपने EMI भी ले रखी है. और इनसे सामान भी लेते हैं, तो इसका बिल आपको समय पर चुकाना बेहद जरूरी है. अगर आप इसका बिल समय पर नहीं चुकाते है तो, आपको परेशानियां आ सकती है. और आप क्रेडिट कार्ड में मिनिमम बिल पेमेंट के चक्कर में भी न पड़ें. ऐसा करने से आप के बिल में कई तरीके के टैक्स जुड़ जाते है और आपकी भुगतान राशि बढ़ती ही चली जाती है।

Emergency Fund रखें तैयार –

आप इंवेस्टमेंट के तौर पर जो भी कुछ लगा रहे हैं, तो आप एक बार साइज हटाकर रख दीजिए. इससे हटर आपके पास एक इमरजेंसी फंड भी होना चाहिए, जिससे आपको फ्यूचर में कोई मुश्किल आए तो आपको कोई दिक्कत न हो और यह जरूरी है कि इन्वेस्ट किए गए पैसों को आप बिल्कुल भी हाथ न लगाए. क्योंकि अगर आप अपने इन्वेस्ट किए गए पैसे में से विदड्रॉ करेंगे तो आपका इंवेस्टमेंट प्लान गड़बड़ा जाएगा और अगर आपने कहीं से लोन लिया तो उसका भुगतान करना भी आपके लिए बोझ बन जाएगा।

Repo Rate increase by RBI :  EMI हो सकती है महंगी

 

खर्चों का फंड बनाएं –

आपका इंवेस्टमेंट और इमरजेंसी फंड यह दोनों अलग है और खर्चों का यह फंड एकदम अलग होगा. इसमें आपको अपने आने वाले 4 से 6 महीनों के मंथली खर्चों की लिस्ट का फंड बनाना होगा. यह बात सच है कि इतने सारे फंड एक दिन में तैयार नहीं होंगे, लेकिन वही अगर आप धीरे-धीरे कोशिश करेंगे तो कुछ महीनों में आप ये फंड तैयार कर लेंगे. शुरुआती लोगों जिन्होने कभी पैसे निवेश नही किये उनको इसे (Beginner Investor Tips)आजमाना चाहिए। खर्चों का फंड बनाने से आपको यह फायदा होगा कि आपको पता रहेगा कि आपके कितने खर्चे हैं और आपके पास हमेशा उनके लिए पर्याप्त पैसा रहेगा।

निवेश से हुई इनकम को फिर इन्वेस्टमेंट में लगा दें –

Investment Tips for Beginners India, Beginner Investor Tips
Investment Tips for Beginners India

अगर आपको अपने इन्वेस्ट किए हुए पैसे से कोई इनकम हो रही है, जैसे कि आपका कोई फंड मैच्योर हुआ है या फिर ट्रेडिंग से आपको कुछ हटकर इनकम मिली है, और आपको उस पैसे की अभी जरूरत नहीं है तो उस पैसे को दोबारा इंवेस्टमेंट में लगा दें।

इंवेस्टमेंट प्लान में लगातार निवेश करते रहें –

अगर आपने इंवेस्टमेंट करने का पहला कदम उठा लिया है तो रुके नहीं. यह सच है कि आपको छह महीने या एक साल में रिटर्न नहीं मिलेंगे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आपको कभी रिटर्न नहीं मिलेंगे. आपको अपने इंवेस्टमेंट प्लान में लगातार निवेश करते रहना होगा. उदास या निराश होकर इंवेस्टमेंट को बीच में छोड़ने से आप बड़ी रकम नहीं बना पाएंगे।

इन्वेस्टमेंट Performance को जांचते हैं –

यह सबसे जरूरी आदत है, अगर आपने इसे फॉलो नहीं किया तो आपका इंवेस्टमेंट प्लान सफल नहीं हो सकेगा. इंवेस्टमेंट के बाद यह भी जरूरी है कि आप अपने इंवेस्टमेंट पर नजर बनाए रखें. सिर्फ इंवेस्टमेंट कर देने भर से आपकी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है. आपको लगातार देखना होगा कि आपका इंवेस्टमेंट प्लान कैसा चल रहा है. अगर हर छह या आठ महीने पर आपको लगे कि रिटर्न नहीं मिल रहे हैं तो आप किसी और फंड में निवेश करें. साथ ही कभी भी बिना कंपनी का रिव्यू किए या किसी के दबाव में कभी इन्वेस्ट न करें, इससे आपका पैसा डूबने के चांस ज्यादा रहते है।

यहां क्लिक करके आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको ये खबर पसंद आई होगी। पैसों को इन्वेस्ट करना सीख गए होंगे। (Investment Tips for Beginners India )आपके लिए ये खबर हमारी सहयोगी स्नेहा जी ने लिखी थी इस प्रकार की और भी रोचक खबरे पढ़ने के लिए आप बने रहें The News 15 के साथ।

Related Posts

अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ कुर्क, 3716 करोड़ है कीमत, ईडी का बड़ा एक्‍शन
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

नई दिल्‍ली।  अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

Continue reading
PM मोदी के साथ स्टेज पर Sam Altman और Anthropic CEO Dario Amodei के बीच दिखी अनबन
  • TN15TN15
  • February 19, 2026

 19 फरवरी दिल्ली के भारत मंडपम में चल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

  • By TN15
  • March 10, 2026
अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

  • By TN15
  • March 10, 2026
बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

  • By TN15
  • March 10, 2026
सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

  • By TN15
  • March 10, 2026
शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले

  • By TN15
  • March 10, 2026
शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले

जंतर-मंतर पर आयोजित मजदूर किसान संसद में उठे मजदूर-किसान मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान

  • By TN15
  • March 10, 2026
जंतर-मंतर पर आयोजित मजदूर किसान संसद में उठे मजदूर-किसान मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान