Site icon Thenews15.in

बन्दरा प्रखण्ड में धान क्रय की जांच, मुन्नी बैंगरी पैक्स में अनियमितता

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के आदेश पर बन्दरा प्रखण्ड के विभिन्न पैक्स गोदाम में धान क्रय की जांच की गई। इस जांच का कार्य प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आमना वसी ने किया। जांच के दौरान बन्दरा, मुन्नी बैंगरी, हत्था, नुनफरा, मतलूपुर, बडगांव पैक्स गोदाम की भौतिक सत्यापन की गई।

बीडीओ ने बताया कि पोर्टल के अनुसार धान प्राप्ति, मिलर को दी गई धान और पैक्स में अवशेष धान की स्थिति की जांच की गई। जहां बन्दरा, हत्था, नुनफरा, मतलूपुर और बडगांव पैक्स गोदामों में सत्यापन सही पाया गया, वहीं मुन्नी बैंगरी पैक्स में अनियमितता सामने आई। पोर्टल के अनुसार यहां धान प्राप्ति का भौतिक सत्यापन शून्य पाया गया। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट भेजी गई है।

Exit mobile version