International Yoga Day: सदियों पुरानी विरासत योग आज मजहब और सरहदों के दायरे से बाहर निकलकर पूरी दुनिया पर छा चुका है। कभी इसको सिर्फ एक खास धर्म से जोड़ने वाले इस्लामिक देशों में भी अब योग की धूम है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों के स्कूल-कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में बाकायदा योगा टीचर्स और वेलनेस इंस्ट्रक्टर्स की नियुक्तियां की जा रही हैं। फिटनेस और मानसिक सेहत के लिहाद से मुस्लिम समाज में योग को खेल के रूप में अब तेजी से स्वीकार किया जा रहा है, जिसके बदले वहां योगा टीचर्स को बेहद आकर्षक सैलरी दी जा रही है. हर साल 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
खाड़ी देशों के शिक्षण संस्थानों का बदलता नजरिया
छले कुछ सालों में खाड़ी देशों की जीवनशैली और शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला है. संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान और कुवैत जैसे देशों में अब योग को किसी धार्मिक क्रिया के रूप में नहीं बल्कि विशुद्ध रूप से शारीरिक और मानसिक फिटनेस के एक बेहतरीन माध्यम के रूप में देखा जाता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यहां के कई मशहूर स्कूलों, प्राइवेट कॉलेजों और बड़ी यूनिवर्सिटीज ने अपनो स्पोर्ट्स और वेलनेस के सिलेबस में योग को शामिल किया है। इसका मकसद छात्रों की पढ़ाई के तनाव को कम करना और उनकी एकाग्रता को बढ़ावा देना होता है।
यूएई में योगा इंस्ट्रक्टर की डिमांड
मॉर्डन लाइस्टाइल और ग्लोबल हब के रूप में पहचान बना चुके यूएई में योग की लोकप्रियता सातवें आसमान पर है. रिपोर्ट्स की मानें तो खासकर दुबई और अबू धाबी के नाम के नामचीन प्राइवेट स्कूलों और फिटनेस सेंटरों में योगा टीचर्स के लिए नौकरी के बड़े मौके हैं। आंकडों की मानें तो यूएई में एक नए या सामान्य योगा इंस्ट्रक्टर की शुरुआती औसत सैलरी करीब 3600 से लेकर 6300 दिरहम प्रति माह तक होती है। अगर इसे भारतीय रुपयों में समझें तो रकम करीब 85,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये महीना बैठती है।
दुबई में तजुर्बेदार टीचरों की मोटी कमाई
दुबई जैसे महंगे और आधुनिक शहर में अगर किसी योगा टीचर के पास अच्छा खासा तजुर्बा और इंटरनेशनल स्कूल का सर्टिफिकेट है तो उसकी कमाई का ग्राफ ऊंचा जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां सीनियर्स और अनुभवी योगा टीचर्स को स्कूल और प्रतिष्ठित संस्थान हर महीने करीब 7000 दिरहम से भी ज्यादा सैलरी देते हैं। इसके अलावा कई हाई प्रोफाइल लोग अपने बच्चों और परिवार के लिए पर्सनल योगा ट्रेनर भी रखते हैं, जिनकी कमाई घंटों में होती है।

