सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। कृषि ज्ञान वाहन के द्वारा वैशाली के पंचायत-लोहनी पट्टी प्रखण्ड-पातेपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहनी एवं बलिगाँव के आस पास के किसान, खासकर महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं लाभांवित हो रही हैं।
इस वाहन के माध्यमों से किसानों के कृषक बंधुओ को कृषि क्षेत्र में जागरूकत किया गया और वीडियो फिल्म के जरिए नए – नए कृषि के क्षेत्रों में तकनिकों के बारे में बताया गया।
कृषि ज्ञान वाहन की मदद से कृषक बंधु को मिट्टी जांच की सुविधाए किसानों को फसल विशेष के लिए उर्वरक व्यवहार की मदद, पशुओं की समस्याओं का त्वरित निदान, कीट व्याधि सहित खरपतवार की पहचान एवं उसके प्रबंधन की जानकारी दी गई। कृषि से संबंधित जानकारी साझा करते हुए किसानों को आधुनिक कृषि की सभी तकनीकी विशेषताओं से अवगत कराया गया।
चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत कृषि ज्ञान वाहन के द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराने की कृषि विभाग की पहल काफी सराहनीय है। अब तक जिन जिलों में इसका संचालन किया गया है वहाँ के किसानों द्वारा बताया गया है कि कृषि ज्ञान वाहन से क्षेत्र के किसान ऑन स्पॉट लाभान्वित हो रहे है। केंद्रीय कृषि विश्वविधालय की बहुत ही अच्छी पहल है।