Site icon

इंद्री भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी हुई घोषित, विजय कश्यप बने नये मंडलाध्यक्ष

इंद्री, 26अप्रैल (सुनील शर्मा)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल लाल बड़ौली जी के कुशल नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में आज इंद्री मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल में कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता विजय कश्यप को इंद्री मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विजय कश्यप एक लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और उन्होंने विभिन्न सांगठनिक पदों पर निष्ठापूर्वक कार्य किया है। उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही नरेश शर्मा, अनुज गर्ग,रणधीर कंबोज, शिखा रानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुमित सैनी व बालक राम को महामंत्री बनाया गया है।
इसी प्रकार जय देवी, पिंकी कंबोज, विक्रम कुमार, वीना रानी, प्रताप सिंह को मंडल सचिव बनाया गया है। अमित गोयल को कोषाध्यक्ष, रविंद्र कुमार को कार्यालय प्रमुख, सुनील शर्मा को मीडिया प्रभारी, करनजीत सिंह को मीडिया सह-प्रभारी, साहिल कश्यप को सोशल मीडिया प्रमुख, उमेश कुमार को सह-सोशल, शिवकुमार कश्यप को आईटी सेल प्रमुख बनाया गया है।

Exit mobile version