Site icon Thenews15.in

बरसात के पानी से घिरे दस परिवारों की सुध लेने पहुंची इंदिरा सिंह

बिजनौर । लगातार बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, ऐसे में बारिश के पानी से घिरे दस परिवारों की सुध लेने बिजनौर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह पहुंची, उन्होंने पालिका की टीम के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवारों को दैनिक उपयोग में आने वाली खाद्य सामग्री प्रदान की। पीड़ित परिवार खाद्य सामग्री मिलने से भावुक नजर आये । दरअसल लगातार बारिश होने से नगर में जहां अनेक स्थान पर जल भराव की सूचना मिली , ऐसे में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती इंदिरा सिंह नगर का जायजा ले रही थी । जब उनके संज्ञान में आया कि शुगर मिल क्षेत्र में 10 अति निर्धन परिवार रहते हैं, जो बारिश के पानी से घिरे हैं और उनके सामने भोजन तक की समस्या बनी हुई है। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार किसी तरह मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। ऐसी जानकारी मिलने पर बिजनौर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह पालिका के अमले के साथ मौके पर पहुंची और पीड़ित 10 परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की । राहत सामग्री में सब्जी व दाल आटा आदि सामग्री शामिल थी।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी व पालिका स्टाफ विपिन देसाई आदि मौजूद रहे। जिन लोगों में खाद्य सामग्री वितरित की गई उनमें आशा देवी,दीपक देसाई, चांदनी , ऋतिक आदि शामिल रहे ।

Exit mobile version